समय और कवि
लिख-लिख करमन के रोने से निकली हुई पंक्तियों कोअव्यवस्थाओं के प्रसंग और प्रतिकूलताओं भरे लम्हों कोभयभीत है कविकहीं भाग न जाएं पीड़ाओं के अभिलेखअपनी ही कविता से दिन-दहाड़े।
पंक्तियाँ गुम हुई कोई बेदाँत कविताकैसी दीखती होगी—कल्पना कर रहा है कवि।
कैसा होता होगा वो भयानक परिदृश्य—जब निकलकर कविता से वेदनाओं की पंक्तियों की कतारकवि के विरुद्ध नारा लगाते हुए सड़क पर चलने लगेगी।
कवियों की निरीह जमात कैसे चीर लेती होगीअपने ही काव्यहरफों पर लगाया हुआ महाभियोग?कौन करता होगा वार्ता में मध्यस्थताविद्रोही हरफों से?और क्या होता होगा सहमति का बिंदु?
प्रतिरोध के अश्रुग्यास और गोलियों की बारिश को पार करते हुएअदालत तक कैसे पहुँचता होगा दुखी हरफों का ताँताऔर कैसे दायर करता होगा रिट निवेदनकवियों के विरुद्ध?
आखिर कब आएगा वो दिनजब कविता में पीड़ा को लिखना न पड़ेयही सोच रहा है आजकल एक कवि!